रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ टिप्पणी की थी. अब राहुल गांधी के बयान का लगातार विरोध किया जा रहा है. यही वजह है कि उनके संसदीय क्षेत्र में भी विरोध देखा जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रायबरेली कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा और राहुल गांधी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें- बाराबंकी में बिजली कटौती की वजह से बाहर सो रहा था परिवार, डंपर ने रौंदा, 4 की मौत

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई है. जो न केवल राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक है बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी बिगाड़ने वाला है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे बयान लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें- जनगणना-2027 के लिए राजधानी में बनाए गए 8 नियंत्रण कक्ष, मकान सूचीकरण, मकान गणना के लिए की गई पहल

बुद्धिलाल पासी ने पत्र सौंपते हुए कहा, राहुल गांधी बार-बार देश की सर्वोच्च संस्थाओं, प्रधानमंत्री और राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस पर बेबुनियाद हमले कर रहे हैं. यह उनके हताशा का परिचायक है. हम मांग करते हैं कि उनकी भाषा पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो और एफआईआर दर्ज की जाए.