रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायबरेली के शहीद स्मारक पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विपक्ष, कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष को संकीर्ण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. भारत की एकता और अखंडता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता.
इसे भी पढ़ें- इलाज के नाम पर बंट रही थी! महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल सील, जानिए कैसे ‘धरती के भगवान’ बने काल…
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है. इसका असर आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि अब देश के सामने वैचारिक स्तर पर उत्पन्न चुनौतियां हैं, जिनसे मजबूती और स्पष्ट वैचारिक दृष्टिकोण के साथ निपटने की आवश्यकता है.
मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि देश के महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को अपने बयानों और आचरण के माध्यम से जनता के सामने जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कई बार राजनीतिक स्वार्थों के कारण ऐसे मुद्दों को हवा देता है, जिनसे देश की एकता और सामाजिक समरसता प्रभावित होती है.
इसे भी पढ़ें- अतीक के बेटे की मौत के बाद पल्लवी पटेल पहुंचीं परिवार से मिलने, तस्वीर सामने आते ही मची सियासी हलचल
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है. ऐसे समय में विपक्ष को सरकार का विरोध करने के साथ-साथ राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग भी करना चाहिए. देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता राजनीति से ऊपर हैं.


