रायबरेली. हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शराब के लिए पैसा न देने पर युवक ने अपनी चाची की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें- मंगनी, मसला और खूनी इंतकामः शादी टूटने से नाराज होकर युवक ने मंगेतर को मारी गोली, जानिए आखिर क्यों आई ऐसी नौबत?
बता दें कि पूरा मामला बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम गांव का है. जहां रहने वाले एक युवक ने शराब पीने के लिए अपनी चाची से पैसे मांगे. इस दौरान चाची ने पैसे देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद युवक ने लड़ाई की. दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ी कि युवक ने पास में पड़े डंडे को उठाया और हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें- पैकेट में ‘जहरीली डोज’: 3 तस्करों के पास खाकी ने जब्त की हिरोइन, जानिए कैसे धरे गए नशे के सौदागर…
वहीं अगली सुबह महिला खून से लथपथ गंभीर हालत में मिली. जिसके बाद परिवार के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि भतीजे ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर बुआ को मौत के घाट उतारा है. पुलिस आऱोपी की तलाश में है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

