रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. भदोखर थाना क्षेत्र स्थित एम्स पुलिस चौकी में एक युवक को कथित रूप से थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति-पत्नी के विवाद के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक से 10 हजार रुपये की मांग की. मांग पूरी न होने पर उसे बेल्ट से पीटा गया.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, हो गया टांय-टांय फिस्स! राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने कसा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ऐसा क्या कहा?
मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में युवक की पिटाई किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है. युवक के शरीर पर बेल्ट के निशान भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. पीड़ित पक्ष ने चौकी प्रभारी दरोगा सुजीत कुमार और एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है.
वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया. भदोखर थाना अध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने कहा, किसने आरोप लगाया और किसने रुपये की मांग की, इसकी जानकारी हमें बताइए. आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ब्रजेश पाठक जी ये इंसान है या जानवर! लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटने का VIDEO वायरल, सुशासन’राज’ में ऐसे ही होगा इलाज
वहीं, सीओ सदर आशीष निगम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके बीमार होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी. अब पूरे मामले की जांच और वायरल वीडियो की सत्यता सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

