रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के कथित पुलिस उत्पीड़न को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री-पुलिस कार्रवाई को जायज़ ठहराने और समाजवादियों को दोषी साबित करने के लिए लगातार मीडिया में बयान दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए… भाजपा पर बरसे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मुख्य चुनाव आयुक्त और PDA को लेकर भी दिया बड़ा बयान
वीरेंद्र यादव ने कहा कि जनपद में पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने मंत्रियों को उनके राजनीतिक अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें एक मिनट रुककर यह भी सोचना चाहिए कि कभी इसी पुलिस व्यवस्था का सामना उन्हें स्वयं करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें- साक्षात ‘देवदूत’ बने RPSF जवान: पहियों के नीचे पहुंच चुकी थी महिला, पलक झपकते ही टल गया खौफनाक हादसा
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, मैं एक सामान्य व्यक्ति हूं, मुझे लाव-लश्कर पसंद नहीं है. मैं अकेले चलता हूं और मुझे मरने का डर नहीं है, इसलिए अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहूंगा. उन्होंने मंत्रियों और उनके परिवारों को मिलने वाली भारी पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठाए. यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यदि मंत्री एक सप्ताह बिना सुरक्षा व्यवस्था के जनपद का भ्रमण कर लें, तो उन्हें अपनी वास्तविक लोकप्रियता और कथित झूठी शान का अंदाजा हो जाएगा.


