रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पिकअप चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- ‘राहुल गांधी न होते तो हर राज्य गुजरात बन गया होता’, फरहान बोले- ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम
बता दें कि घटना निगोहां-बछरावां क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर घटी. ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से जा टकराई. हादसे के दौरान वाहन में लदे ऑक्सीजन सिलेंडर हवा में उछलकर दूर जा गिरे. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
इसे भी पढ़ें- औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रीना की सगाई निकली स्क्रिप्टेड? बुजुर्ग ने बताई पूरी कहानी
वहीं पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. घटना के बाद टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

