रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जगतपुर थाना क्षेत्र के बिंदागंज कस्बे में एमडीएम राशन के पुराने बकाए पैसे मांगने पर दो भाइयों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई. इस हमले में दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- 20 हजार अभी लो, 30 वोट देने के बाद! योगी सरकार महिलाओं के खाते में पैसे डालने की कर रही तैयारी, अखिलेश यादव ने बताया जुमला
मिली जानकारी के अनुसार, बिंदागंज कस्बे में सत्येंद्र अग्रहरि और उनके भाई जितेंद्र अग्रहरि (पुत्र शिव प्रसाद अग्रहरि) की दुकान है. 12 अगस्त की सुबह उनका परहरी गांव के प्रधान के पिताजी से एमडीएम राशन के 2600 रुपये के पुराने बकाए को लेकर कहासुनी हो गई थी.
इसे भी पढ़ें- आत्महत्या नहीं, ‘सिस्टम’ ने मारा है! ऊंचाहार में पुलिसिया ‘प्रताड़ना’ की भेंट चढ़ा एक और नौजवान, तंग आकर फांसी लगाकर दी जान
आरोप है कि इसी बात से गुस्सा होकर उसी दिन शाम को परहरी प्रधान राजू के पिता रामकिशोर वर्मा, आशु, सचिन, तोसू और उनके साथ 10-12 अन्य लोग दुकान पर आ धमके. आरोप है कि उन्होंने घात लगाकर दुकान पर बैठे दोनों भाइयों पर हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें रात मे ही इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.


