सहारनपुर. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और दूसरी तरफ से आ रही कार से जा भिड़ी. घटना में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- संकीर्ण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर… राहुल गांधी पर भड़के मंत्री मनोज कुमार पांडेय, जानिए ऐसा क्या बोले?

बता दें कि घटना सरसावा क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास उस वक्त घटी, जब आईटीबीपी अधिकारी परमिंदर सिंह मसूरी से अंबाला स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई डिवाइडर से टकराकर दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भयानक थी कि परमिंदर सिंह और उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें- इलाज के नाम पर बंट रही थी! महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल सील, जानिए कैसे ‘धरती के भगवान’ बने काल…

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल दोनों गाड़ियों सवार 5 लोगों को अस्पताल भिजवाया. डॉक्टर ने जांच कर आईटीबीपी अधिकारी परमिंदर सिंह (45) और उनके चालक रवि शंकर (35) को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे वाहन में सवार 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच में कर रही है.