संभल. जुनावई थाना क्षेत्र के रघुपुर पुख्ता और सांकरा घाट के बीच शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
इसे भी पढ़ें- अमित शाह जी को जवाब देना चाहिए! अंकिता भंडारी केस को लेकर गणेश गोदियाल ने गृहमंत्री को घेरा, 2 काम करने की दे डाली सलाह
मिली जानकारी के अनुसार, जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मेंदावली का रहने वाला महेंद्र (21) अपनी बाइक से जा रहा था. उसके साथ बाइक पर उसका भतीजा गुड्डू भी सवार था. रघुपुर पुख्ता और सांकरा घाट के बीच सामने से आ रही एक दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र (21) और दूसरी बाइक पर सवार युवक दुर्वेश कुमार (20) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक दुर्वेश कुमार अलीगढ़ जिले के थाना मूकिमपुर पाली क्षेत्र के गांव केरन नगला (रायपुर खास) का निवासी था.
इसे भी पढ़ें- जनता वोट का अधिकार छीनकर BJP… अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, लोकतंत्र को खत्म करने की बात कहते हुए दिया बड़ा बयान
इस दुर्घटना में महेंद्र का भतीजा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गुड्डू को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया है.

