संभल. हैवानियत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दूसरे समाज के एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया. वहीं जब युवती ने शादी करने कहा तो इंकार कर दिया और दूसरी युवती से निकाह कर लिया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- मुद्दा उठाओगे तो जांच के घेरे में आओगे! राम मंदिर चढ़ावा मामले में VHP अध्यक्ष की बड़ी मांग, केजरीवाल, प्रियंका गांधी और रामगोपाल यादव के बयान को लेकर जो कहा…
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है. जहां रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी परचून की दुकान है. मां-बाप की गैरमौजूदगी में वह दुकान में बैठा करती थी. दुकान में जावेद नामक का युवक आता-जाता था. इस बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बातचीत शुरू हो गई. बातचीत आगे बढ़ गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए.
इसे भी पढ़ें- आरोप, इस्तीफा और फैसले की घड़ीः चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट की बैठक, बड़ा बदलाव होने की सुगबुगाहट
वहीं जावेद ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. वहीं जब भी युवती शादी की बात कहती तो टाल देता. इस बीच दूसरी युवती से निकाह कर लिया. वहीं जब पीड़िता ने निकाह का विरोध किया तो जावेद और उसके परिजनों ने अभद्रता करते हुए मारने की धमकी दी. जिसके बाद पीड़िता ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

