शाहजहांपुर. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को ठोकर मार दी. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- उन्नाव : Agra-Lucknow Expressway पर भीषण हादसा, बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर, 22 यात्री…

बता दें कि घटना कांट-जलालाबाद हाइवे पर उस वक्ट घटी, जब एक ऑटो में सवार होकर 7 लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान ऑटो और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- UP में Work from home : हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, श्रम विभाग की बैठक में हुआ निर्णय

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मरने वालों की पहचान रामक्षत्रिय (28), कल्लू (45) और उनकी पत्नी राबिया के रूप में हुई है. पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.