लखनऊ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 की रैंकिंग में शाहजहांपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, बेहतर फीडबैक और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर शाहजहांपुर को 10 में से 9.43 अंक मिले। वहीं रामपुर ने 9.41 अंक के साथ दूसरा और बरेली ने 9.30 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फीडबैक के आधार पर जिलों का मूल्यांकन

शासन के मुताबिक, पिछले नौ वर्षों में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए गए प्रयासों का असर अब जिलों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से जनशिकायतों के निस्तारण, योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया जाता है।

READ MORE:देवरिया हत्याकांड पर अखिलेश का BJP सरकार पर हमला, बोले- पीड़ितों को नहीं मिल रहा न्याय

जून माह में सर्वाधिक 9.43 अंक मिले

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। शिकायतों के समाधान के बाद प्राप्त सकारात्मक फीडबैक ने भी रैंकिंग बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के आधार पर जिले को जून माह में सर्वाधिक 9.43 अंक मिले।

रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा रहा है। साथ ही सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि रामपुर को 9.41 अंक मिले और जिला लगातार कई महीनों से प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल है।

READ MORE: अलीगंज अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत वाली इमारत होगी ध्वस्त, LDA कोर्ट ने दिया आदेश

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि शासन की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन के चलते जिले को 9.30 अंक मिले और वह प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।

जून 2026 सीएम डैशबोर्ड टॉप-10 रैंकिंग

  1. शाहजहांपुर – 9.43 अंक
  2. रामपुर – 9.41 अंक
  3. बरेली – 9.30 अंक
  4. महराजगंज – 9.25 अंक
  5. आजमगढ़ – 9.24 अंक (संयुक्त)
  6. मैनपुरी – 9.24 अंक (संयुक्त)
  7. सोनभद्र – 9.23 अंक (संयुक्त)
  8. हमीरपुर – 9.23 अंक (संयुक्त)
  9. बागपत – 9.20 अंक
  10. लखीमपुर खीरी – 9.19 अंक