सीतापुर. कोतवाली देहात क्षेत्र में 4 दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें- फंदे में ‘बेटी’ लटकी या ‘बाबा’ के दावे! 4 दिन से लापता किशोरी की जंगल में मिली लाश, जीरो टॉलरेंस का दावा ‘जुमला’, ऐसे बेटियां बचाएंगे योगी जी?

कोतवाली देहात क्षेत्र के सहरोई गांव के मजरा शंकरपुर निवासी 16 वर्षीय समरीन चार दिन से लापता थी. परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे. शुक्रवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों को गांव से लगभग 500 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास जंगल में एक पेड़ से किशोरी का शव लटका दिखाई दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. परिजनों ने शव की पहचान समरीन के रूप में की.

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य को गंभीरता से लिया जा रहा है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- नशे में थे क्या जिम्मेदार? फतेहपुर में PWD कार्यालय में फहराया गया उल्टा तिरंगा, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं. लापरवाही मिलने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एसएचओ के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. इससे साफ है कि कार्रवाई केवल आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी तय की जा रही है.