सीतापुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को निकलवाकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- भ्रष्ट भाजपाई अपने आप के अलावा…अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, CM और उनके प्रदेश अध्यक्ष का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
बता दें कि पूरा मामला तालगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरा शरीफपुर तलहा गांव का है. जहां भाई-बहन घर से खेलने के लिए निकले थे. इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और पैर फिसल गया. डूबने से 5 साल के बच्चे औऱ 6 साल की बच्ची की मौत हो गई. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों के बीच कोहराम मच गया.
इसे भी पढ़ें- योगी जी ये सुशासन है या ‘कुशासन’! आवास योजना की आस में 11 साल से भटक रहा परिवार, आखिर कब मिलेगा हक?
वहीं घटना की जानकारी लोगों ने तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों भाई-बहन की लाश को बाहर निकलवाया. उसके बाद पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गई है.



