अशोक कुमार जायसवाल, पीडीयू. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से सिर्फ दुकानदार और होटल संचालक ही प्रभावित नहीं हुए हैं. इसका सीधा असर उन गरीब किसानों, मजदूरों और फैक्ट्री कर्मचारियों पर पड़ा है, जो होटलों में सस्ते दामों पर भोजन करते थे.

इसे भी पढ़ें- तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?

प्रभु नारायण यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया, सिलेंडर महंगा कर भाजपा ने गरीबों की थाली छीनने का काम किया है. सपा विधायक ने इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुराने बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले ही चेतावनी दी थी कि प्रदेशों के चुनाव खत्म होते ही गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे.

इसे भी पढ़ें- योगी जी ये है आपका सुशासन! महिला के घर पर भू-माफियों ने किया कब्जा, सिस्टम भी दे रहा बदमाशों का साथ, आखिर कब मिलेगा न्याय?

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई कम करने और गरीबी हटाने की बात करती है, लेकिन उसके कार्य इसके विपरीत होते हैं. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में घरेलू गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम भी बेतहाशा बढ़ेंगे, जिसका सीधा असर महंगाई के रूप में पूरे देश को झेलना पड़ेगा.