ललितपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक मासूम सहित दो की दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

गुस्साए परिजनों ने कार चालक पर किया हमला

यह पूरा मामला जिले के तालबेहट कस्बे का है। जहां, शराब के नशे में धूत कार चालक ने पूरा कला बस स्टैंड के पास आठ लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में देवसिंह और सोनम की पांच माह की बेटी नैंसी की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के गुस्साए परिजनों ने कार चालक पर हमला किया और वह जान बचाकर भाग गया।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। फरार कार चालक की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है।