सुल्तानपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों को ठोकर मार दी. हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा ‘राज’ में सिर्फ भ्रष्टाचार! 4 साल पहले 46 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज में दरारें आने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि घटना सूरापुर-इब्राहिमपुर मार्ग पर हरीपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने उशस वक्त घटी, जब चचेरे भाई बाइक से दवा लेकर अपने घर लौट ही रहे थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. घटना में दोनों दूर जा गिरे. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और खौफनाक मंजरः भाजपा विधायक के सुरक्षा वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर, मची चीख-पुकार, दरोगा की उखड़ी सांसें

हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान भोला गौतम (22) और चचेरा भाई रोहित (20) के रूप में हुई. भोला गौतम अपने पिता के लिए दवाई लेने गया था. पुलिस ने दोनों की लाश पीएम के लिए भेजा है. फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.