रायबरेली। जिले के शारदा नहर से तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर के पास से गुजर रहे राराहगीरों और स्थानीय लोगों ने शव बहते देख रायबरेली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। मृतकों में एक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष, जबकि दो पुरुषों की उम्र लगभग 45 और 55 वर्ष बताई जा रही है।
अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
यह पूरा मामला जिले के बछरावां थाना क्षेत्र का है। जहां मलपुर गांव के पास राहगीरों और स्थानीय लोगों ने नहर में तीन शव बहते हुए देखा। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी आलोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था शव में मिले हैं और काफी पुराने लग रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव करीब दस दिन पुराने हो सकते हैं। मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामले खंगाल रही है ताकि कुछ क्लू मिल सके।
READ MORE: प्रयागराज में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: 26 लोगों ने जान गंवाई, परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने की तैयारी
आस-पास के इलाके में दहशत
वहीं इस पूरे मामले को लेकर बछरावां थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीनों की मौत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहार हमारी टीम बारीकी से हर एंगल से जांच पड़ताल कर रहे है। शवों के एक साथ मिलने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। घटना के बाद आस-पास के पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

