गोरखपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दो बाइकों की आमन सामने टक्कर

यह पूरा मामला जिले के खोराबार थाना क्षेत्र का है। जहां, छितौना निवासी 16 वर्षीय भोलू अपने दोस्त के बृजेश के साथ कुई बाजार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं बरसाइत देवेंद्र सिंह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब के 10 बजे मोहनापुर गांव के पास बंधे पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: यूपी की राजनीति का आज बड़ा दिन, योगी सरकार में 6 नए मंत्री होंगे शामिल, जानिए इसके पीछे का गुणा गणित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफऱ किया। जहां इलाज के दौरान देवेंद्र सिंह और भोलू की मौत हो गई। जबकि बृजेश का प्राथमिक उपचार जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।