मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रामनगरी अयोध्या पहुंचे. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर सीएम सरमा ने कहा कि अयोध्या आकर वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं. यह दूसरा अवसर होगा जब वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करेंगे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर अय़ोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर निशाना भी साधा.
इसे भी पढ़ें- वो VIP कौन था? अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच पर हरीश रावत ने उठाए सवाल, भाजपा को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश की सियासत पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चा पर अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने का साहस और ताकत नहीं है.
इसे भी पढ़ें- अब पहाड़ों पर सजेगी फिल्मी महफिल! CM धामी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड बना रहा नई पहचान
इतना ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. कहा कि वह बस्ती जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. कोलकाता के पूजा पंडाल में हुई दर्दनाक घटना पर शोक जताते हुए सीएम सरमा ने कहा कि यह हृदय विदारक हादसा है. इस कठिन समय में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है.

