वाराणसी. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद ने ही पुलिस को फोन कर कत्ल की जानकारी दी. उसके बाद मौके से फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद किया. हालांकि, पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- मां, 4 बच्चे और खूनीखेलः ईंट से कुचलकर महिला ने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानिए खूनी वारदात के पीछे की खौफनाक दास्तां
बता दें कि पूरा मामला लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके का है. जहां पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर हत्या करने की सूचना दी और मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आऱोपी की तलाश में इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?
वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी मनोज की पत्नी का दूसरे युवक के साथ अफेयर चल रहा था. पति के साथ होने के बाद भी उसने दूसरी शादी कर ली थी और वह पति से अलग होकर किराए के मकान में रह रही थी. आरोपी पति से पूछताछ करने पर ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

