रविंद्र कुमार भारद्वाज,रायबरेली l जिले के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित ठकुराइन खेड़ा गांव में सोमवार रात की एक घटना सामने आई है। यहां पानी की टंकी के बाहर चारपाई पर सो रहे 40 वर्षीय चौकीदार राम सजीवन यादव की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

READ MORE: लापरवाही या फिर… करंट लगने से लाइनमैन की मौत, फॉल्ट ठीक कर रहा था कर्मचारी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक राम सजीवन बछरावां का निवासी बताया जा रहा है और वह पिछले पांच महीनों से जल शक्ति योजना ग्रामीण के तहत बनी पानी की टंकी में संविदा कर्मचारी के तौर पर पानी की आपूर्ति का काम कर रहे थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर राम सजीवन की हत्या किसने और किस कारण से की है।

READ MORE: अखिलेश ने CM योगी पर बोला हमला, कहा- जो मुख्यमंत्री लैपटॉप नहीं चलाना जानते, वो AI नहीं समझ सकते

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे,प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रही है। मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के सही कारणों तथा हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही, ताकि कोई सुराग मिल सके।