Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है। भारतीय जनता पार्टी यहां सरकार बनाने जा रही है। सालों के संघर्ष के बाद अब बंगाल में भगवा ध्वज लहराएगा। खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी 208 सीटों पर आगे चल रही है। जिनमें से 176 सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्य़ाशियों ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं 32 सीटों पर भाजपा लीड कर रही है।
पश्चिम बंगाल में चला योगी का जादू
पश्चिम बंगाल में मिली बंपर जीत के पीछे पूरे संगठन की मेहनत है लेकिन इन सबसे इतर एक फैक्टर है जिसने इन चुनावों में खासा प्रभाव डाला है। खासकर जिन 22 सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया उनमें से 19 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। जबकि 2 दो सीटों पर भाजपा लीड कर रही है। वहीं एक ऐसी सीट है, जहां भाजपा के उम्मीदवार पीछे चल रहे है। इन परिणाम से यह स्पष्ट हो जाता है कि पश्चिम बंगाल में भी योगी फैक्टर ने अपना जादू चला दिया है।
इन सीटों में योगी ने किया था प्रचार
- कल्याणी विधानसभा में भाजपा के अनुपम बिस्वास जीत मिली है।
- नंदकुमार सीट से भाजपा प्रत्याशी खानरा निर्मल विजयी।
- बागदा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सोमा ठाकुर विजयी।
- कटवा में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा घोष जीते
- माथाभांगा (कूच बिहार) में भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक जीते
- धूपगुड़ी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नरेश चंद्र राय जीते
- बांकुरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलाद्री शेखर जीते
- कांथी दक्षिण सीट में भाजपा प्रत्याशी अरुप कुमार दास जीते
- RAJARHAT गोपालपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी तरुणज्योति जीते
- दम दम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरिजीत बख्शी जीते
- जोरासांको सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय ओझा जीते
- चकदहा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बंकिम चंद्र घोष जीते
- उदयनारायणपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रभाकर पंडित पीछे
- पिंगला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी स्वागता मन्ना जीते
- जॉयपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बिस्वजीत महतो जीते
- गारबेटा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पारादीप लोधा जीते
- बाराबनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरिजीत रॉय जीते
- रामपुरहाट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ध्रुब साहा बढ़त बनाए हुए हैं
- सोनामुखी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिबाकर घरामी जीते
- नबद्वीप विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीते
बिहार में चला था मोदी-योगी का जादू
बता दें कि 5 महीने पहले हुए बिहार चुनाव में 202 सीटों के साथ NDA की प्रचंड जीत हुई थी। भाजपा ने अकेले 89 सीटें जीती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 रैलियों से NDA को 97 सीटें दिलाई थी। इसमें 44 नई सीटें थीं, पीएम का स्ट्राइक रेट 80% रहा था। इसी तरह सीएम योगी ने भी 80% स्टाइक रेट के साथ 98 सीटें जितवाई थी। बिहार में सबसे ज्यादा डिमांड भी सीएम योगी की रैलियों, सभा और रोड शो की रही थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

