जालौन। जिले में घरेलू विवाद के बाद 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। महिला का सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसकी हालत स्थिर कर दी।

महिला और सास का चल रहा था विवाद

यह पूरा मामला जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां के रामपुरा कस्बे में 28 वर्षीय महिला रचना का अपनी सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से फांसी लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि परिनजों ने इसे देख लिया औ तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से उड़ी छत, मंदिर में दीया जलाने से भड़क गई आग, फिर…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसकी हालत स्थिर कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।