मथुरा। जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में अवेरनी चौराहे के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। कोल्ड स्टोर के पीछे मिट्टी के ढेर में दबे होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद मिट्टी की खुदाई में एक युवक का शव बरामद हुआ।
सिर पर मिले चोट के निशान
बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोट और कान से खून बहने के निशान मिले। मृतक की पहचान गोविंद पुत्र मेवालाल बघेल, निवासी जिला भिंड (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक अवेरनी चौराहे पर अपने मामा के साथ किराये के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
READ MORE: यूपी की राजनीति का आज बड़ा दिन, योगी सरकार में 6 नए मंत्री होंगे शामिल, जानिए इसके पीछे का गुणा गणित
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

