उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक जारी किया है. परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 08064526226 पर संपर्क कर सकते हैं.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया है. 32,679 पदों पर होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के चरण में पहुंच गई है. परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी.
प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
बोर्ड की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 की विज्ञप्ति के तहत अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल या औपबंधिक रूप से अर्ह अभ्यर्थियों की पीईटी प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू की जा रही है.
अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करना होगा.
परीक्षा केंद्र की जानकारी
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तारीख और समय पर उपस्थित होना होगा. बोर्ड ने अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र में दी गई परीक्षा संबंधी जानकारी ध्यान से देखने को कहा है.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर 24 सितंबर को पीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से संबंधित सूचना और लिंक दोनों प्रकाशित किए गए हैं. बोर्ड ने आगे की जरूरी जानकारी और निर्देशों के लिए अपनी वेबसाइट देखते रहने को भी कहा है.
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 08064526226 पर संपर्क कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित सूचनाएं और निर्देश उसकी वेबसाइट के माध्यम से ही उपलब्ध कराए जाएंगे.


