रायबरेली। जिले के मिलएरिया थाना क्षेत्र के जैतूपुर स्थित शारदा नहर में 52 वर्षीय गिरिजा शंकर शर्मा के नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे।
तलाश अभियान जारी
बताया गया है कि उन्होंने गांव के पास स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे उनकी चप्पल बरामद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद से टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है।
READ MORE: ऐसी क्या मजबूरी थी? युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
नहीं मिला कोई सुराग
घटना के 24 घंटे बाद भी गिरिजा शंकर शर्मा का कोई सुराग नहीं लग सका है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है।

