UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से लू का कहर देखने को मिल रहा है। दिन की शुरुआत ही तेज धूप, उमस से हो रही है। जिसके कारण आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बरसेंगे बादल
बलिया , सोनभद्र, अयोध्या, प्रयागराज, संभल, जौनपुर, सीतापुर, अयोध्या, फिरोजाबाद, अमेठी, बरेली, रायबरेली, चंदौली, मेरठ, मिर्जापुर, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़, देविरिया, मऊ, कानपुर देहात, फतेहपुर, फर्रूखाबाद बांदा, सिद्धार्थनगर
मौसम विभाग ने बताया कि आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही मुजफ्फरनगर, बरेली, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, कानपुर शहर, लखीमपुर खीरी और हरदोई समेत कई इलाकों में लू का कहर बरपेगा. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले एक बार सोच ले और पानी का बोतल जरूर साथ रखें।
READ MORE: ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे… अखिलेश यादव ने किसानों को धोखा देने का लगाया आरोप, जानिए क्या कहा?
यूपी में कब-कब आया मानसून
2022:- मानसून 20 से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा था
2023:- मानसून 24 जून को बिहार से बलिया और देवरिया होते दाखिल हुआ
2024:- 25 जून को ललितपुर के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ था
2025:- 18 जून को झांसी, ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा
2026:- 27 जून के बाद यूपी में दाखिल होने की संभावना
READ MORE: मस्ती-मस्ती में आई मौतः घर से भैंस चराने निकले 2 किशोर, कुछ घंटों बाद दोनों की घर पहुंची लाश
मौसम विभाग ने बताया कि इस वक्त मानसून बंगाल और बिहार के आसपास है। यूपी तक पहुंचने में इसे अभी 3-4 दिन और लगेंगे। अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की यूपी में एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 27 जून के बाद मानसून की दस्तक यूपी में हो सकती है जो कि सामान्य मानसून की तुलना में करीब 5 से 6 दिन तक लेट होगा।

