UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से थोड़ी राहत मिली थी. लेकिन अब फिर से लोगों को तेज गर्मी और तपिश का सामना करना होगा. आने वाले एक हफ्ते में पारा 5 से 7 डिग्री चढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग 10 जून और 11 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है. यानी लोगों को एक बार फिर झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, बुधवार को 34 जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘आंख खोल के पढ़ ल अखिलेश यादव जी, तू…’, ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर निशाना, AI वीडियो को लेकर दे डाली चेतावनी

विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, आगरा, मथुरा और गाजियाबाद समेत आसपास के जनपदों में तापमान में वृद्धि हो सकती है. वहीं 11 जून से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. चूंकि भारत में मानसून का प्रवेश हो चुका है, लिहाजा इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. विभाग ने 11 से 13 जून के दौरान पूरे प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी पता करके बताएं कि…करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का VIDEO शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज, मांगा जवाब

हीटवेव का अलर्ट

फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, कानपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और संत रविदास नगर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा. अधिकतम पारा 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने लगाया सांसों पर ब्रेकः अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर जा पलटी पिकअप, मां-बाप और बहन के सामने 2 भाइयों की मौत

बारिश और तूफान चलने की आशंका

महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलिया, मऊ, गाज़ीपुर, वाराणसी, मीरजापुर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और चंदौली में भी गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. साथ ही 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज हवा चलने की आशंका है.