UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. कुछ जगहों पर भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 6 जून को 70 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है. इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 60 किमी. तेज हवाएं चलने का अनुमान है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा राज में जनता बुरी तरह परेशान…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर
बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में अगले 2-3 दिन मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर किया है. साथ ही 50 से 60 किमी. की रफ्तार में हवा चलने की आशंका जाहिर की है. मऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया और अमेठी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, आपके बाबू जी ने आपकी सरकार के बारे में … ओपी राजभर ने 2013 की बात याद दिलाते हुए कसा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?
इसके अलावा मेरठ, हापुड़, रामपुर, बरेली, बदायूं पीलीभीत, सीतापुर, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आशंका है.

