UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी है. इस दौरान कुछ इलाके में लू का कहर भी जारी रहेगा. बादलों और बारिश के चलते तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल यानी आज प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान, बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 30 अप्रैल यानी आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका है. साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. यह आंधी-बारिश का दौर कम से कम 2 मई तक जारी रहेगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

कहां-कहां होगी बारिश

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर नगर और देहात, सहारनपुर, हापुड़ और बुलंदशहर में ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, रायबरेली, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में भी ओले गिर सकते हैं. इसके साथ ही बिजली गिरने और बारिश होने की भी आशंका मौसम विभाग ने जताई है.