लखनऊ. उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 28 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल और लू सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं 26 मई यानी आज मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 50 से 60 किलोमीट की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. वहीं कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल के बढ़ते दाम पर सियासत, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- जितने दाम बढ़ेंगे उतना ही भाजपा का कमीशन बढ़ेगा

मौसम विभाग की मानें तो आज बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा है. वहीं इन जिलों में आंधी-तूफान के आसार हैं. अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में बिजली चमकने और बारिश की संभावना है. वहीं गाजियाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा समेत पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है.

इसे भी पढ़ें- विपक्ष से टिकट की मांग, भाजपा विधायक-सांसदों का आवेदन पत्र! विद्युत के विषय पर अखिलेश का तंज, मंत्री पर साधा निशाना

बारिश का ‘गर्भकाल’ नौतपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि नौतपा में सूर्य जल तत्व वाले चंद्रमा के ‘रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है. नौतपा को अच्छी बारिश का ‘गर्भकाल’ माना जाता है. पुरानी कहावत है- ‘नौतपा अगर खूब तपा तो किसान का सोना चमका, नौतपा अगर ठंडा गया तो बारिश में पंगा पड़ा.’ यानी इन 9 दिनों में जितनी ज्यादा तपिश होगी उतनी ही अच्छी बारिश होगी. साथ ही फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी और किसान खुशहाल होगा.