UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है. राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक तेज धूप, गर्म पछुआ हवाएं और बढ़ती उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है. कई हिस्सों में लू जैसे हालात हो सकते हैं.
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 19 मई से 22 मई के बीच लू चल सकती है. दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ‘भीषण लू’ जैसे हालात बन सकते हैं. इसे लेकर मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. नोएडा क्षेत्र की बात करें तो शनिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने के मुताबिक 22 मई तक यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 17 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
दूसरी ओर मौमस विभाग के मुताबिक 20 मई से उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि इस बीच तापमान में खास कमी नहीं आएगी. यूपी में मानसून के आगमन को लेकर विभाग का कहना है कि केरल में मानसून के आगमन के बाद इसके तेजी से मैदानी भाग की तरफ बढ़ने की संभावना है. आने वाले 16 से 20 दिनों में इस बार मानसून यूपी तक पहुंच सकती है. जिसके कारण जून महीने के दूसरे सप्ताह से ही प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरु हो सकता है. मौसम विभाग ने 18 जून तक प्रदेश में पूरी तरह से मानसून के प्रभावी होने की बात कही है.

