UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से थोड़ी राहत मिली थी. लेकिन अब फिर से लोगों को तेज गर्मी और तपिश का सामना करना होगा. आने वाले एक हफ्ते में पारा 5 से 7 डिग्री चढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग 9 जून से लेकर 11 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है. यानी लोगों को एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय ने दिया स्पष्टिकरण, अखिलेश बोले- प्रदेश सरकार की चुप्पी की तरह ये सफाई भी संदिग्ध
विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, आगरा, मथुरा और गाजियाबाद समेत आसपास के जनपदों में तापमान में वृद्धि हो सकती है. वहीं 11 जून से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. चूंकि भारत में मानसून का प्रवेश हो चुका है, लिहाजा इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. विभाग ने 11 से 13 जून के दौरान पूरे प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
इसे भी पढ़ें- किसी को बचाना चाहते हैं क्या? नाबालिग लड़कियों की बरामदगी के बाद नया विवाद, मेडिकल जांच न कराने का आरोप
सोमवार को 43.3 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. बांदा में 42.6 डिग्री, प्रयागराज में 42.5 डिग्री, चुर्क में 42.3 डिग्री और झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. आज अलग-अलग जिलों के लिए लू की चेतावनी दी गई है. झांसी, प्रयागराज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, वाराणसी, संत रविदास नगर, सोनभद्र और चंदौली और आसपास के जिलों में लू का यलो अलर्ट दिया गया है. साथ ही 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गर्म हवाएं चलेंगी.

