UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. प्रदेश में पिछले कई दिनों से लू का कहर देखने को मिल रहा है. दिन की शुरुआत ही तेज धूप, उमस से हो रही है. जिसके कारण आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम का मिलाजुला असर दिख सकता है. रविवार को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं.
विभाग के मुताबिक प्रदेश के 50 जनपदों में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है. वहीं कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं मानसून की बात की जाए तो विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में 30 जून से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक रविवार को प्रयागराज, गोरखपुर, मथुरा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, रायबरेली, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, झांसी समेत कई आसपास के जमपदों में हीटवेव की मार झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 30 जून तक मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मानसून की बात करें तो विभाग के अनुसार मानसून पिछले 16-17 दिनों से मानसून यूपी के महराजगंज के पास रुका हुआ है. अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून यूपी में एंट्री ले सकता है. इसके साथ ही एक दो दिन और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव का असर रहेगा. पूर्वी, तराई और कुछ अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है.
यूपी में कब-कब आया मानसून
2022:- मानसून 20 से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा था
2023:- मानसून 24 जून को बिहार से बलिया और देवरिया होते दाखिल हुआ
2024:- 25 जून को ललितपुर के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ था
2025:- 18 जून को झांसी, ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा
2026:- 27 जून के बाद यूपी में दाखिल होने की संभावना

