UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। बहराइच, बलिया, मेरठ और अलीगढ़ में पहले ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। पूरे राज्य में भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आगरा, हरदोई, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज और फर्रुखाबाद में लू की चेतावनी दी गई है।
26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के रेतीले इलाकों से आ रही गर्म हवा ने प्रदेश के तमाम इलाकों में तापमान बढ़ा दी है। चिलचिलाती धूप के चलते आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। आगामी 26 अप्रैल को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि बादलों की आवाजाही (UP Weather Today) से असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद-नोएडा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 24 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
हल्की बूंदाबादी के आसार
26 अप्रैल की शाम मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। जिसके बादद 26 अप्रैल से बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और लोगों को लू से बड़ी राहत मिलेगी। गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, बागपत, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, नोएडा, बरेली, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया जिले में बादल बरस सकते है।
बता दें कि भीषण गर्मी के चलते बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच रहता है, ऐसे में विभाग की ओर से लोगों को इस समय घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। विभाग की मानें तो आने वाले दिन और गंभीर हो सकते हैं। 24 अप्रैल से प्रदेश के करीब 60 जिलों में भीषण लू चलने के आसार हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

