UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. बारिश के साथ ही गरज-चमक होने की भी संभावना है. विभाग के अनुसार कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, बदायूं, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भारी बारिश होगी.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
इसके अलावा विभाग ने मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, मऊ, बलिया अलीगढ़, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना है.
यूपी में कब-कब आया मानसून
2022:- मानसून 20 से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा था
2023:- मानसून 24 जून को बिहार से बलिया और देवरिया होते दाखिल हुआ
2024:- 25 जून को ललितपुर के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ था
2025:- 18 जून को झांसी, ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा
2026:- 27 जून के बाद यूपी में दाखिल होने की संभावना

