UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जैसे-जैसे दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बारिश की गतिविधियां बढ़ रही है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम जानकारों ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी का असर कम हो जाएगा। जून के आखिरी सप्ताह से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। फिलहाल, आज तेज आंधी और गरज-चमक के साथ महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मानसून की संभावित एंट्री
वाराणसी 16-18 जून
गोरखपुर 15-17 जून
प्रयागराज 18-20 जून
अयोध्या 18-21 जून
लखनऊ 20-23 जून
कानपुर 20-23 जून
झांसी 22-25 जून
बरेली 24-27 जून
मुरादाबाद 25-28 जून
नोएडा 26-29 जून
गाजियाबाद 26-29 जून
मेरठ 26-29 जून
सहारनपुर 27-30 जून
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबु्द्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा

