UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के करीब 40 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में 12 से 15 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं 12 से 17 जुलाई के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. आईएमडी की मानें तो सक्रिय मॉनसून के प्रभाव से राज्‍य के कई हिस्‍सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. राज्‍य के मध्‍य भागों में ऊपरी हवा में बने साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन और उत्‍तर पश्चिम मध्‍य प्रदेश में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण दक्षिण पश्चिम मॉनसून ज्यादा सक्रिय हो गया है. इधर बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के रामपुर, अयोध्‍या, गोरखपुर, मिर्जापुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्‍ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सुल्‍तानपुर, बाराबंकी, हरदोई, बस्‍ती, संत कबीरनगर, देवरिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मऊ और आजमगढ़ समेत करीब 40 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.