UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 13 जुलाई तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. वहीं शुक्रवार को लखनऊ में सामान्य बादल छाए रहेंगे. साथ ही लखनऊ में झमाझम बारिश हो सकती है. तापमान की बात करें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के महाराजगंज, सीतापुर, रामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुरी खीरी, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में भारी बारिश हो सकती है. जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अयोध्या, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया में भी भारी बारिश होने के आसार हैं. जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.