UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. प्रदेश में पिछले कई दिनों से लू का कहर देखने को मिल रहा है. दिन की शुरुआत ही तेज धूप, उमस से हो रही है. जिसके कारण आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इन सबके बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें- ‘संकट में युवाओं का भविष्य…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- देश के बच्चों के लिए सरकार के पास पैसे नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बरेली, महाराजगंज समेत 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही चित्रकुट, मिर्जापुर, चंदौली ,बहराइच, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा समेत 29 जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘बाबर’ राज नहीं ‘रामराज’ चलेगा… CM योगी का बड़ा बयान, कहा- जो विध्वंसक सोच का होगा, उसकी दुर्गति सुनिश्चित

कहां दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सबसे अधिक तापमान आगरा में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा अलीगढ़ में 42 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. साथ ही बांदा में भी गर्मी का कहर देखने को मिला है, जहां 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.