UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में तीन दिन के अंतराल के बाद मानसूनी बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को 13 जिलों के लिए तेज बारिश के साथ ही आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, करीब 38 शहरों में येलो अलर्ट है. IMD के मुताबिक पूर्वी यूपी में 24 से 27 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अयोध्या, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, सुल्तानपुर, रायबरेली, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर समेत 13 जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है. यहां बारिश-आंधी और तूफान का कहर देखने को मिल सकता है. वहीं, प्रयागराज, मिर्जापुर, लखनऊ, उन्नाव, पीलीभीत, खीरी, हरदोई, सीतापुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन, कन्नौज, इटावा, औरेया, झांसी, सोनभद्र, गाजीपुर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ समेत 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 25 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
24 से 27 सितंबर तक तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से 24 से 27 सितंबर के बीच यूपी में बारिश का दौर तेज हो सकता है. पूर्वी यूपी में 24 सितंबर को भारी, जबकि 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी यूपी में भी 25 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है.
मानसून की वापसी भी शुरू
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से वापस लौटने लगा है और यूपी से इसकी वापसी के लिए भी परिस्थितियां बन रही हैं. हालांकि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में बने नए सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. 27-28 सितंबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.


