लखनऊ. यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है. शुक्रवार को प्रदेश के कई जगहों पर तेज बारिश देखने को मिली. वहीं शनिवार यानी आज भी प्रदेश के 31 शहरों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपाथ की संभावना जाहिर की है. साथ ही आने वाले 2-3 दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें- कहीं चोरी छिपाने की साजिश तो नहीं! जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई को लेकर अजय राय ने साधा निशाना, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कह दी बड़ी बात
बता दें कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम सा गया था. बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी का तो एहसास हो रहा था. साथ ही किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था. शुक्रवार को प्रदेश के 10 जगहों पर तेज बारिश हुई. इस साल अभी तक पिछले साल के अपेछा औसत से 22 फीसदी कम हुई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ 30 से 60 किमी की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी! ‘पीट देगा अहिर’ ही आपका… राजभर का सपा सुप्रीमो पर हमला, अति पिछड़े और दलितों से चिढ़ने का आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान
कहां-कहां बरसेंगे बदरा
अयोध्या, सुल्तापुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, चंदौली, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है.

