UP Weather Today. देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ समेत 68 जनपदों में बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक मथुरा, हाथरस, आगरा, अलीगढ़, एटा, बदायूं, बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और कासगंज में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अयोध्या, सहरानपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, हरदोआई, सीतापुर, बहराइच श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, मैनपुरी, झांसी और ललितपुर में भी भारी बारिश होने के आसार हैं. इससे इतर अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

बता दें कि विभाग के अनुसार 10 जुलाई से मौसमी द्रोणी (मानसूनी ट्रफ) के उत्तर की ओर खिसकने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून और अधिक सक्रिय होगा. इसके चलते पूर्वांचल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज बारिश और हवाओं के कारण जलभराव, बिजली गिरने और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है.