UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं. हालांकि, बाकी जिलों में गर्मी के तल्ख तेवर देखने को मिलने वाला है. कर दिए है. मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले 5 से 6 दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया.

14 मई को बारिश के आसार

मौसम जानकारों के अनुसार, 12 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 13 मई को पूरे प्रदेश में बादए छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान आंधी भी चलेगी. वहीं 14-15 मई को तेज हवा के साथ पूरे प्रदेश में बारिश होगी. कहीं-कहीं ओले और बिजली भी गिर सकती है.

कहां-कहां खराब रहेगा मौसम

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश होने की आशंका है.