UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में बीते कुछ महीने से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था. लोग चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान थे. लेकिन अब राज्य में मानसून (UP Monsoon) की एंट्री हो गई है. जिससे लोगों को अब गर्मी के सितम से छुटकारा मिलेगा. मानसून ने यूपी में एंट्री ले ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने राज्य के सभी 75 जनपदों मं बारिश (Rain) को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. विभाग ने वाराणसी, मथुरा, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, रामपुर, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, हरदोई, कन्नौज, इटावा, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली समेत सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
बता दें कि यूपी में इस साल मानसून करीब 10 दिन की देर से पहुंचा है. मानसून ने मंगलवार को सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते यूपी में एंट्री ली. विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून यूपी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मानसून आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रहा है. अब पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. मानसून आने के चलते पूरे यूपी के तापमान में करीब 10 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बहराइच जिले में सबसे ज्यादा 113 मिमी बारिश हुई. इसके साथ ही बिजनौर में 95 मिमी और ललितपुर में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई.
यूपी में कब-कब आया मानसून
2022:- मानसून 20 से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा था
2023:- मानसून 24 जून को बिहार से बलिया और देवरिया होते दाखिल हुआ
2024:- 25 जून को ललितपुर के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ था
2025:- 18 जून को झांसी, ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा
2026:- 27 जून के बाद यूपी में दाखिल होने की संभावना

