UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जनपदों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 24 जून तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में यही स्थिति हो सकती है. इसके अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी संभावना है. जिसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में 21 से 25 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं 26 जून को कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इधर पूर्वी यूपी में 24 जून तक मौसम सामान्य बना रहेगा. वातावरण गर्म और उमस भरा हो सकता है. 25 और 26 जून को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग की मानें तो इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून एक से दो हफ्ता लेट हो सकता है. उत्तर पश्चिम भारत में गर्म और शुष्क हवा का प्रभाव बना हुआ है. आने वाला पश्चिमी विक्षोभ शुष्क हवा के असर को कम करेगा. 25 जून के बाद पूर्वी यूपी में प्री मानसून प्रवेश करेगा. लखनऊ और आसपास जिलों समेत प्रदेशभर में इसके पहुंचने में एक सप्ताह और लग सकता है. लिहाजा प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए करीब दो हफ्ते का और समय लग सकता है.

