UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में बीते कुछ महीने से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था. लोग चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान थे. लेकिन अब राज्य में मानसून (UP Monsoon) की एंट्री हो गई है. जिससे लोगों को अब गर्मी के सितम से छुटकारा मिलेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश (Rain) को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, रामपुर, पीलीभीत, आजमगढ़, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा समेत प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जिसे लेकर अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को भी अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, ललितपुर, बस्ती, श्रावस्ती, हरदोई, बुलंदशहर, रामपुर, झांसी, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, गोंडा, पीलीभीत में भारी बारिश दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश के अयोध्या, आजमगढ़, और बरेली जिलों से होकर गुजर रहा है. जो कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून यूपी के अलग-अलग इलाकों में पहुंचने की संभावना है. विभाग ने सीतापुर, कानपुर, वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, हरदोई, कन्नौज, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, महोबा, जौनपुर, सुल्तानपुर, मेरठ, आगरा, संभल समेत यूपी के अन्य जिलों में बारिश के साथ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है.

