UP Weather Today: यूपी के लोगों को धीरे-धीरे भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। बीते गुरूवार सुबह-सुबह बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम जानकारों के मुताबिक 11 और 12 जून को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलेगी। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में होगी बारिश

संभल, शामली, बरेली, बिजनौर, पीलीभीत, सहारनपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, महामायानगर, बागपत, आगरा, रामपुर, फिरोजाबाद, मेरठ, इटावा, अलीगढ़, औरेया, गौतमबुद्धनगर, कानपुर देहात, बुलंदशहर, जालौन, गोंडा, झांसी, बहराइच, ललितपुर, सीतापुर, महोबा, बलरामपुर, हमीरपुर, बांदा, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, कुशीनगर, फतेहपुर, श्रावस्ती, खीरी, देवरिया, संतकबीरनगर

READ MORE: बहराइच में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर,दो लोगों की थम गई सांसें

इस दिन होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग ने बताया कि 12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान, प्रयागराज, मेरठ, कुशीनगर, लखनऊ, अयोध्या और बांदा सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही 18 जून के बाद प्रदेश में कभी भी मानसून की एंट्री हो सकता है।

READ MORE: PCS IAS promotions : UP को जल्द मिलेंगे 33 नए IAS अफसर, DPC की बैठक में PCS अधिकारियों के नाम पर लगी मुहर

मानसून की संभावित एंट्री

वाराणसी 16-18 जून
गोरखपुर 15-17 जून
प्रयागराज 18-20 जून
अयोध्या 18-21 जून
लखनऊ 20-23 जून
कानपुर 20-23 जून
झांसी 22-25 जून
बरेली 24-27 जून
मुरादाबाद 25-28 जून
नोएडा 26-29 जून
गाजियाबाद 26-29 जून
मेरठ 26-29 जून
सहारनपुर 27-30 जून

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन