UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 28 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल और लू सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. आज से नौतपा की भी शुरुआत हो रही है. जिसके बाद झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 25 मई को पूर्वांचल के 14 जिलों में हल्‍की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. तो वहीं 10 जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट है.

मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर, देवरिया, बस्‍ती, श्रावस्‍ती, बलिया आजमगढ़, मऊ, अंबेडकनगर, बलरामपुर, गोंडा, महाराजगंज, संत कबीर नगर और गोंडा में आंधी के साथ हल्‍की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, बांदा, कौशांबी समेत आसपास के क्षेत्रों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 25 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

बारिश का ‘गर्भकाल’ नौतपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि नौतपा में सूर्य जल तत्व वाले चंद्रमा के ‘रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है. नौतपा को अच्छी बारिश का ‘गर्भकाल’ माना जाता है. पुरानी कहावत है- ‘नौतपा अगर खूब तपा तो किसान का सोना चमका, नौतपा अगर ठंडा गया तो बारिश में पंगा पड़ा.’ यानी इन 9 दिनों में जितनी ज्यादा तपिश होगी उतनी ही अच्छी बारिश होगी. साथ ही फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी और किसान खुशहाल होगा.